हाता सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने किया भूमि पूजन, 3.50 लाख की लागत से बनेगा भव्य पंडाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हाता में सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधिवत भूमि पूजन के साथ पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

क्षेत्र के प्रसिद्ध पुरोहित दिलीप पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। पूजा के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन के सफल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।

3.50 लाख की लागत से बनेगा पूजा पंडाल

समिति के अध्यक्ष मनोज राम एवं सचिव सुब्रत कुमार दे ने बताया कि इस वर्ष भव्य पूजा पंडाल का निर्माण महावीर टेंट द्वारा करीब 3.50 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं पूजा परिसर में विद्युत सज्जा की जिम्मेदारी प्रकाश डेकोरेटर को दी गई है।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार सप्तमी से दशमी तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक दिन भोग वितरण की व्यवस्था भी समिति की ओर से की जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के कृष्णा गोप, आनंद पाल, उपेंद्र नाथ सरदार, सुदीप दे, गणेश सरदार, बोदीनाथ पाल, सोमनाथ पाल, संजय विश्वास, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र कर, कैलाश पात्र, शिव कुमार, बाप्पा सरकार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें