हर्ष पांडेय बने झारखंड यूथ इंटक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: झारखंड यूथ इंटक (INTUC) को नई ऊर्जा और दिशा देने के उद्देश्य से जमशेदपुर के न्यू केबल कॉलोनी निवासी प्रियांशु (हर्ष) पांडेय को संगठन का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय यूथ इंटक अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी की सहमति से की गई है।

हर्ष पांडेय की नियुक्ति को संगठन के युवाओं में जोश और उत्साह के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में यूथ इंटक को झारखंड में नई पहचान और मज़बूती मिलेगी।

नियुक्ति के बाद हर्ष पांडेय ने राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत रेड्डी, वरिष्ठ इंटक नेता आर. डी. चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व यूथ इंटक अध्यक्ष संजय गाबा, और राष्ट्रीय यूथ इंटक अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा,

“मैं संगठन को मज़बूत करने और युवाओं को एकजुट कर इंटक के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताक़त से काम करूंगा।”

इंटक (Indian National Trade Union Congress) की यूथ विंग देशभर में श्रमिकों और युवाओं के हित में काम करने वाला एक प्रमुख संगठन है। हर्ष पांडेय की नियुक्ति से झारखंड इकाई को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें