कड़ाके की ठंड में हर हर महादेव सेवा संघ की मानवता की मिसाल, जरूरतमंदों व बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शीतलहरी और कड़ाके की ठंड के बीच हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा समाज के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के लिए चलाया जा रहा कंबल वितरण अभियान मानव सेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल बनता जा रहा है। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में यह हृदयस्पर्शी सेवा अभियान शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया गया, जहां सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण की इस कड़ी में सीतारामडेरा, गौड़ बस्ती, लकड़ी टाल, बाउरी बस्ती, राधा कृष्ण शिव मंदिर परिसर, ग्वाला बस्ती, प्राथमिक विद्यालय नंदनगर, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, श्री श्री सार्वजनिक शिव मंदिर परिसर (नंदनगर), ब्राह्मण टोला, भुइंयाडीह सहित अन्य क्षेत्रों को शामिल किया गया। ठंड से ठिठुरते बुजुर्गों और असहायों को कंबल पाकर राहत और सुकून मिला।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि शीतलहरी के इस कठिन दौर में असहायों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना की सच्ची अभिव्यक्ति है। संघ विगत कई वर्षों से निरंतर और निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। जरूरतमंदों की आंखों में झलकता सुकून और उनके आशीर्वाद ही इस सेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने यह भी कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ का संकल्प है कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद के बारे में सूचना मिलने पर उसे यह अहसास नहीं होने दिया जाएगा कि वह अकेला या असहाय है। इसी भावना के साथ यह सेवा अभियान लगातार जारी रहेगा। सेवा अभियान को सफल बनाने में संघ परिवार के जूगुन पांडे, प्रिंस सिंह, विभाष मजूमदार, मनोज हलदर, विकास गुप्ता, पिंटू भिरभरिया, रितिका श्रीवास्तव, पिंकी प्रसाद, राखी देवी, कविता देवी, दुलारी देवी, लवली देवी, इंदु देवी, प्रकाश ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार साहू, अजीत कुमार, आयुष दुबे, मनीष कुमार, अनूप तिवारी, अभिषेक मिश्रा, पिंटू पात्रों, अजय पांडे, धीरज सिंह, सुरेश दुबे, सुनीता देवी, शैलेश कुमार सिंह, विभा यदुवंशी, सुनील यादव, उर्मिला देवी, क्रांति मोहंती, पवन कुमार, मधुसूदन सवैया, शुभम काय्ब्रत, बलराम सिंह, शंकर खांड्यान्न, दशरथ गोप, विष्णु गोप, संतोष बाउरी, विजय बाउरी, राज बाउरी, मनीष बाउरी सहित अन्य स्थानीय सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.