जोजोबेड़ा कृष्णानगर में फायरिंग की घटना में नहीं थी पुरानी रंजिश, पुलिस को मिला है सुराग,

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा कृष्णानगर में रविवार देर रात हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट होता जा रहा है कि इस घटना के पीछे किसी प्रकार की पुरानी रंजिश या आपसी दुश्मनी नहीं थी। पुलिस अब इसे एक अचानक और परिस्थितिजन्य घटना के रूप में देख रही है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कह रही है। कहां है जोजोबेड़ा कृष्णानगर
कृष्णानगर इलाका बारीगोड़ा रेलवे फाटक पार करने के बाद पड़ता है, जिसे स्थानीय लोग जोजोबेड़ा कृष्णानगर के नाम से जानते हैं। रेलवे फाटक के उस पार का इलाका परसुडीह थाना क्षेत्र में आता है, जबकि घटना गोविंदपुर थाना सीमा में हुई, जिससे शुरुआती जांच में भ्रम की स्थिति बनी।
कैसे हुई फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीरेंद्र महतो अपनी बाइक खड़ी कर कुछ साथियों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली वीरेंद्र के पैर को छूते हुए निकल गई। हैरानी की बात यह रही कि कुछ देर तक वीरेंद्र को खुद भी यह एहसास नहीं हुआ कि उन्हें गोली लगी है।
अस्पताल में इलाज
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से वीरेंद्र महतो को टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि गोली केवल छूकर निकली है और कोई गंभीर खतरा नहीं है। फिलहाल वीरेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।
दुश्मनी से इनकार
घायल वीरेंद्र महतो ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में गोली चलने की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
पुलिस को मिले अहम सुराग
पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर घटना की कड़ियां जुड़ने लगी हैं। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.