विधायक संजीव सरदार ने छठ घाट पर दी सूर्य देव को अर्घ्य, क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की की कामना

SHARE:

Potka: लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मंगलवार को हल्दीपोखर के छठ घाट पहुँचे। उन्होंने विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और छठ मइया से क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

विधायक सरदार ने कहा कि — “छठ महापर्व लोक आस्था, तप, स्वच्छता और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व समाज को एकजुट करता है और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है।”

उन्होंने आगे कहा कि छठ मइया की कृपा से समाज में पवित्रता, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

छठ घाट पर विधायक के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और युवा वर्ग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा।

छठ घाट पर विधायक संजीव सरदार ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हुए जनकल्याण की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें