भारी बारिश में भी संजीव सरदार का जोश बरकरार, झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में जनसंपर्क अभियान जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक एवं पोटका विधायक संजिव सरदार ने मंगलवार को भारी बारिश के बीच भी अपने जनसंपर्क अभियान की गति को धीमा नहीं पड़ने दिया। उन्होंने घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में कई पंचायतों में पदयात्रा कर मतदाताओं से सीधा संवाद किया।

संजिव सरदार ने मैदाशोल पंचायत के चिरुगोड़ा, जगन्नाथपुर गांव, पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के पुनसा गांव और चूकरीपड़ा पंचायत के ऊपरशोली सहित कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों, मांझी-बाबा, नायके-बाबा और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

विधायक सरदार ने कहा, “झामुमो की अबूआ सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग तक विकास पहुँचाया है। सोमेश सोरेन न केवल अपने पिता स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे, बल्कि घाटशिला के विकास को नई दिशा देंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “रामदास दा ने जिस सम्मान और विकास की राह बनाई, सोमेश सोरेन उसी राह को और आगे बढ़ाएँगे। उनकी जीत से घाटशिला के विकास का नया अध्याय शुरू होगा।”

बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में लोग बैठकों और पदयात्रा में शामिल हुए और झामुमो प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा जताया।

विधायक सरदार ने जनता से 11 नवंबर को चुनाव चिन्ह तीर-धनुष पर बटन दबाकर झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का जोश और एकजुटता इस बार घाटशिला में झामुमो की ऐतिहासिक जीत की ओर इशारा कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.