गुवा सेल खदान में पानी टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, घायल कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बार ब्रह्मानंद रेफर किया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : गुवा सेल खदान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे एक बड़ा और मर्माहत करने वाला हादसा सामने आया, जब पानी छिड़काव के लिए जा रहा 50 टन लीटर क्षमता वाला पानी टैंकर अचानक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर जैसे ही टर्निंग पॉइंट के पास पहुंचा, वाहन असंतुलित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में सेल गुवा न्यू कॉलोनी निवासी एवं सेल कर्मचारी, डंपर ऑपरेटर राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल गुवा सेल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर किया गया।

घटना के बाद श्रमिक संगठनों में नाराज़गी फैल गई।
झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय और महामंत्री अन्तर्यामी महाकुड ने हादसे को सेल गुवा प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि खदान क्षेत्र में लंबे समय से पुरानी और जर्जर गाड़ियों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की जान निरंतर जोखिम में रहती है।
दोनों नेताओं ने मांग की कि सेल प्रबंधन “पहले सुरक्षा, फिर उत्पादन” की नीति अपनाए और सभी जर्जर वाहनों को हटाकर नए व सुरक्षित उपकरण उपलब्ध कराए।

इधर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घायल डंपर ऑपरेटर राजकुमार सिंह अत्यंत अनुभवी और समझदार चालक हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “सेल क्षेत्र में मौजूद खामियों के कारण ही यह दुर्घटना घटी है।”

स्थानीय लोग एवं कर्मचारी अब इस मामले में सेल प्रबंधन से कठोर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.