सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद बदला गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम, अब सिर्फ शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देंगे CM हेमंत सोरेन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guaa : झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 8 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पहुंचकर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं गुवा मैदान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्तियों के वितरण समेत अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

संयुक्त आदेश के अनुसार तय हुआ मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12:30 बजे रांची स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा गुवा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे वे गुवा सेल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1:05 बजे सड़क मार्ग से शहीद स्थल के लिए रवाना होंगे और 1:10 बजे गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

श्रद्धांजलि के बाद मुख्यमंत्री 1:20 बजे शहीद स्थल से रवाना होंगे और 1:25 बजे बिरसा चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे सड़क मार्ग से सेल हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 1:35 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद 1:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना होंगे।

सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री का गुवा दौरा अब बड़े सार्वजनिक आयोजन के बजाय शहीदों को श्रद्धांजलि देने तक सीमित रहेगा। गुवा सेल हेलीपैड से शहीद स्थल और बिरसा चौक तक मुख्यमंत्री के आवागमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

शहीद स्थल और मुख्यमंत्री के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें