बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आईं दो महिलाएं, मौके पर मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : प्रखंड कुकड़ू अंतर्गत पांडरा गांव में बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

मृतकों की पहचान सोना मनी महतो (46), पति आशीर्वाद महतो और मुक्ता महतो (27), पति पुईतु महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों महिलाएं बारिश के दौरान खेत के आसपास थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में दोनों आ गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की कि बारिश और वज्रपात के दौरान खुले खेतों में रहने, पेड़ों के नीचे खड़े होने तथा बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचें। उन्होंने लोगों से मौसम खराब होने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें