गुवा रेलवे साइडिंग विस्तार कार्य में अनियमितता पर डीआरएम सख्त, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हरिया गुरुवार को गुवा रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे साइडिंग के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता तथा मजदूरी भुगतान में देरी को लेकर ठेकेदार दिवाकर इंजीनियर वर्क्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

नोवामुंडी भाग-1 जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो माह से मजदूरों और सहयोगी कर्मियों को भुगतान नहीं किया गया है। इस वजह से नाराज होकर श्रमिकों ने काम बंद कर दिया है।

इस पर डीआरएम तरुण हरिया ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि ठेकेदार ने मजदूरों का भुगतान नहीं किया है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि मजदूरों को उनका हक मिल सके।

निरीक्षण के दौरान समाजसेवी मुन्ना राउत ने रेल सेवाओं से जुड़ी कई मांगें डीआरएम के समक्ष रखीं। उन्होंने बताया कि हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस अक्सर 10–12 घंटे लेट चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। साथ ही टाटानगर–गुवा डीएमयू ट्रेन भी पिछले छह महीनों से अनियमित रूप से चल रही है।

उन्होंने बड़ा जामदा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण तथा गुवा से रांची तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग भी की।

डीआरएम हरिया ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि रेलवे समय-सारणी सुधार और यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में जल्द कार्रवाई करेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें