घाटशिला में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का उत्साह, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार बालमुचू ने किया ध्वजारोहण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार बालमुचू ने घाटशिला में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया। उन्होंने घाटशिला स्टेशन, दाहीगोड़ा सर्कस मैदान, इंदिरा मार्केट साड़ापुरा तथा शहीद दिलीप बेसरा की प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण किया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें शांति, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे देशभक्ति के जज्बे को बनाए रखते हुए समाज के कल्याण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पूर्व विधायक प्रदीप कुमार बालमुचू ने स्टेशन चौक पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अन्य शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारियों के सम्मान में नारे भी लगाए, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में तापस चटर्जी, राजकिशोर सिंह, शेख फारूक, शेख भोलू, कन्हैया शर्मा, अब्दुल गफ्फार, शेख सूरज, कातो कांतो लाल, प्रणब मुखर्जी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें