घाटशिला: घाघराडीह काली मंदिर विकास को लेकर बैठक, सौंदर्यकरण व पुजारी मानदेय पर हुई चर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:स्वर्णरेखा नदी तट स्थित घाघराडीह काली मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के समग्र विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

परिचर्चा के दौरान वर्तमान पुजारी कुश कुमार सिंह के मानदेय में बढ़ोतरी, मंदिर के सौंदर्यकरण, तथा अन्य अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने को लेकर चर्चा की गई। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर से संबंधित लंबित कार्यों के लिए वर्तमान जनप्रतिनिधि मुखिया दुलारी सोरेन से सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर मुखिया दुलारी सोरेन ने मंदिर कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपनी ओर से मंदिर के विकास के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि मंदिर से जुड़े सभी विषयों पर आगे एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वे स्वयं भी उपस्थित रहेंगी।

मुखिया के इस सकारात्मक आश्वासन से मंदिर कमेटी के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने उनके प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।

बैठक में गुरु बच्चन सिंह, अनिरुद्ध दास, अजीत कुमार जायसवाल, सत्यम नारायण देव, राकेश अग्रवाल, अप्पू अधिकारी सहित बड़ी संख्या में मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें