घाटशिला महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता, स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  घाटशिला महाविद्यालय में एनसीसी इकाई और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो श्रेणियों में हुई इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को राष्ट्रीय नायकों के चित्र बनाने का विषय दिया गया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में देशभक्ति के मायने विषय पर विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

प्रतियोगिता का पेंटिंग मूल्यांकन प्रसिद्ध चित्रकार उत्पल चक्रवर्ती द्वारा किया गया, जबकि भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. सोमा सिंह, डॉ. कुमार विशाल और डॉ. कन्हाई बारीक शामिल रहे।

विजेता प्रतिभागी:

???? पेंटिंग प्रतियोगिता:
अभिषेक कुमार प्रजापति, अभिषेक कुमार, जयदीप अधिकारी, सजल कुमार शीट, संजय मुर्मू
???? भाषण प्रतियोगिता:
संदीपन चक्रवर्ती, पूजा पारिदा, प्रिया अधिकारी, रोहित भगत, जयंतो दास

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महाविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की कि इन विजेताओं को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य और आयोजक शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, सृजनात्मकता और सामाजिक चेतना को मजबूती प्रदान करती हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें