विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया व्यापक जनसंपर्क

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पोटका विधायक संजिव सरदार पूरे दिन जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे।

संजिव सरदार ने महान आंदोलनकारी एवं पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के सुपुत्र, सह झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में स्थानीय क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता से आत्मीय और सकारात्मक संवाद किया।

स्थानीय विकास कार्यों की सराहना

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने इलाके में किए गए विकास कार्यों की सराहना की और आगामी चुनाव में झामुमो का समर्थन करने का भरोसा जताया।

जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास

लोगों ने अबुआ सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास व्यक्त किया और सरकार के प्रति समर्थन दोहराने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें