झामुमो की जीत जनता के भरोसे और हेमंत सोरेन की लोकप्रियता का प्रमाण — विधायक संजीव सरदार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की शानदार जीत के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार ने इसे जनता के विश्वास, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता और राज्य सरकार की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस परिणाम ने राज्य की राजनीतिक दिशा को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है।

विधायक सरदार ने कहा, “घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की जीत जनता के विश्वास, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता और झारखंड सरकार की नीतियों की जीत है। इस चुनाव में जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अब झारखंड में भाजपा का सफाया तय है।”

उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास, सम्मान और स्थिरता को चुना है। झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वाली सरकार पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है।

आगामी चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने दावा किया कि “अब हर चुनाव में भाजपा को कड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।”

झामुमो समर्थकों में जीत के बाद उत्साह का माहौल देखा गया और नेताओं ने इसे संगठन की मेहनत व जनसमर्थन की स्वाभाविक परिणति बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें