गम्हरिया: आदिवासी नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रामचंद्रपुर, गम्हरिया

गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में आदिवासी नेता सुखराम टुडू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामचंद्रपुर निवासी सुजीत कुमार घोष एवं सामु हासदा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तेज धारदार हथियार (भुजाली) भी बरामद किया है, जिसका उपयोग हमले में किया गया था।

पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

घटना 28 जुलाई की है, जब सुखराम टुडू अपने घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान गांव का ही सुजीत कुमार घोष अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सुखराम टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घटना के संबंध में पीड़ित की पत्नी वांगी टुडू ने गम्हरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी

थाना पुलिस ने भौतिक, तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुजीत कुमार घोष और सामु हासदा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि इस हमले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इस छापेमारी दल का नेतृत्व इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने किया, जिनके साथ एएसआई ललन रविदास, अरुण कुमार महतो और अभय कुमार शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें