3000 में सालभर टोलमुक्त यात्रा: 15 अगस्त से शुरू होगी FASTag वार्षिक पास योजना – नितिन गडकरी का ऐलान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नई दिल्ली, 17 जून 2025:
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश की टोल टैक्स प्रणाली में ऐतिहासिक बदलावों की घोषणा की है। इन बदलावों का उद्देश्य न सिर्फ आम नागरिकों को राहत देना है, बल्कि देश के नेशनल हाइवे नेटवर्क को डिजिटल, पारदर्शी और यात्री‑हितैषी बनाना भी है।

नई टोल नीति की प्रमुख बातें:

₹3,000 में वार्षिक FASTag पास:

अब देशभर में चलने वाले निजी गैर-वाणिज्यिक वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
15 अगस्त 2025 से ₹3,000 का FASTag वार्षिक पास शुरू किया जाएगा, जिससे

  • वाहन चालक 200 यात्राएं या एक वर्ष तक असीमित टोल यात्रा कर सकेंगे।
  • इससे फ्रीक्वेंट ट्रैवेलर्स को भारी टोल खर्च से राहत मिलेगी।

सथानीय यात्रियों के लिए ₹340 मासिक पास:

टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग

  • मासिक ₹340 के पास के तहत टोल टैक्स से मुक्त रहेंगे।
  • यह सुविधा FASTag आधारित होगी और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

दूरी आधारित टोल (GNSS प्रणाली):

नितिन गडकरी ने बताया कि जल्द ही देशभर में GNSS यानी ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम आधारित टोल कलेक्शन लागू होगा। इसमें

  • वाहन जितना चलेगा, उतना ही टोल लगेगा।
  • यह प्रणाली पहले चरण में दिल्ली‑मुंबई एक्सप्रेसवे, बेंगलुरु‑चेन्नई, पूणे‑बेंगलुरु और हैदराबाद‑विजयवाड़ा जैसे हाईवे पर शुरू होगी।

टोल बूथ होंगे खत्म, बाधारहित यात्रा की ओर कदम:

  • दिल्ली की सीमाओं पर टोल बूथ हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • गडकरी ने कहा कि अब टोल कलेक्शन पूरी तरह डिजिटल और संपर्क रहित किया जाएगा, जिससे यात्री बिना रुके यात्रा कर सकें।

गडकरी का बयान:

नई टोल नीति से लोग न सिर्फ टोल टैक्स पर बहस बंद करेंगे, बल्कि इससे पारदर्शिता और सुविधा भी बढ़ेगी। हम भारत को अत्याधुनिक रोड नेटवर्क से लैस करना चाहते हैं।”

नई टोल व्यवस्था से क्या बदल जाएगा?

बदलाव लाभ ₹3,000 का वार्षिक पास लगातार यात्रा करने वालों को बड़ी बचत ₹340 मासिक पास स्थानीय लोगों को राहत दूरी आधारित GNSS टोल जितनी दूरी, उतना ही टोल – फेयर सिस्टम FASTag आधारित डिजिटल पेमेंट समय और ईंधन की बचत, ट्रैफिक में कमी टोल बूथ हटाना बिना रुकावट यात्रा, जाम से मुक्ति

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • FASTag वार्षिक पास लागू: 15 अगस्त 2025
  • मासिक पास योजना की शुरुआत: 1 अगस्त 2025 से
  • GNSS प्रणाली: पायलट प्रोजेक्ट चल रहा, जल्द देशभर में लागू

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें