130 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने ‘समाज के नगिने’ समारोह में दी प्रेरणा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा शहर के 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु ‘समाज के नगिने’ नामक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह साकची स्थित रामगढ़िया समाज सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस बार के आयोजन की विशेष बात यह रही कि अब तक के सर्वाधिक 130 छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक बोर्डों व संस्थानों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल मारवाड़ी समाज, बल्कि पूरे जमशेदपुर शहर का गौरव बढ़ाया है।

सम्मेलन की प्रेरक पहल

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यह हमारे समाज की ओर से एक छोटा सा प्रयास है, जिससे बच्चे प्रोत्साहित हों और आगे चलकर समाज एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि यदि किसी विद्यार्थी को उच्च शिक्षा में आर्थिक या अन्य किसी तरह की समस्या आती है, तो सम्मेलन उसकी हरसंभव मदद करेगा।

स्थानीयता को लेकर भी दिया गया संदेश

सम्मेलन अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से अपने शहर जमशेदपुर में रहकर कार्य करने और समाज को आगे बढ़ाने की अपील की। हम देखते हैं कि बच्चे पढ़ाई पूरी कर दूसरे शहरों या देशों में जाकर बस जाते हैं। उन्हें चाहिए कि वे अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद जमशेदपुर में ही काम करें या व्यापार करें। यहीं रहकर भी वे एक बेहतर जीवन बना सकते हैं और दूसरों को आगे बढ़ने में सहायता कर सकते हैं।”



सम्मेलन की परंपरा और सामाजिक उद्देश्य

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन वर्षों से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इसका उद्देश्य न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता को पहचान देना है, बल्कि समाज के युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व और सामूहिक उत्थान की भावना से जोड़ना भी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें