पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर 8 जून को तेंतला में नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: पोटका विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर 8 जून 2025 (रविवार) को तेंतला पंचायत भवन (हाता-टाटा मुख्य मार्ग) में एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

इस शिविर का आयोजन गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, डिमना रोड-शांकोसाई, मानगो द्वारा किया जा रहा है, जबकि वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट सहयोगी संस्था के रूप में भूमिका निभा रहा है।

डॉ. नागेंद्र सिंह की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम

शिविर के प्रभारी व तुड़ी ग्राम प्रधान श्याम चरण सरदार ने बताया कि शिविर की कमान वरिष्ठ जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नागेंद्र सिंह (एमएस-एफएआईएस) संभालेंगे। उनके नेतृत्व में विभिन्न विभागों के 10 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर सेवा देंगे, जिनमें शामिल हैं:

डॉ. हरप्रीत सिंह (यूरोलॉजिस्ट)

डॉ. ललीत मिंज (बर्न एंड प्लास्टिक सर्जन)

डॉ. पियुष जैन (ऑर्थोपैडिक)

डॉ. मंजुला श्रीवास्तव (गायनोलॉजिस्ट)

डॉ. पूजा कश्यप (एमएस)

डॉ. अरूनी शिखर (एमडी, मेडिसिन)

डॉ. अभिषेक मुंडू (चाइल्ड स्पेशलिस्ट)

डॉ. तापस बाला व डॉ. स्मारीका (डेंटल सर्जन)

डॉ. विनायक अग्रवाल (चेस्ट स्पेशलिस्ट)

डॉ. दिवांशु कुमार (एमएस ऑर्थो, गोल्ड मेडलिस्ट)

डॉ. सुनीता (गायनोलॉजिस्ट)

डॉ. पंपी (फिजिशियन)

फ्री टेस्टिंग व सर्जरी की सुविधा

शिविर में मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का वितरण, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, और ब्लड ग्रुपिंग की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों का लक्ष्य 1,000 से अधिक मरीजों की जांच और 100 से अधिक जरूरतमंदों की नि:शुल्क सर्जरी करना है।

यह शिविर डॉ. नागेंद्र सिंह द्वारा उनकी माता स्व. गंगा देवी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के वंचित लोगों तक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना है।

मुख्य अतिथि होंगे विधायक संजीव सरदार

शिविर का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक लाभार्थी निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं:

 7004525280, 7992330828, 6202349189

पत्रकार वार्ता के दौरान संयोजक संजय सरदार, कार्यक्रम सह प्रभारी शिव कुमार, कृष्णा सिंह सरदार, फूलचंद सरदार (लाल), प्रोरंजन सरदार, नरसिंह सरदार, मूरती गोप सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें