गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील पर्व पर मीठे शरबत का वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सिख धर्म के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को छबील पर्व के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर मीठे ठंडे पानी (शरबत) और चना वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।

इसी क्रम में सिदगोड़ा स्थित बीपीएम स्कूल के समीप दशमेश नौजवान सभा की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों और आम नागरिकों को मीठा शरबत एवं चना वितरित कर गुरु जी के बलिदान को श्रद्धा से याद किया गया।

इस सेवा शिविर में जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू, समाजसेवी सरदार प्रताप सिंह, टप्पू खीरवाल समेत कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

ज्ञात हो कि गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद गुरु थे, जिन्होंने 1606 में मुगल अत्याचार के विरुद्ध अपने धर्म की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान की स्मृति में सिख समुदाय हर वर्ष गर्मी के दिनों में छबील लगाकर मीठे पानी और प्रसाद का वितरण करता है। यह परंपरा न केवल सेवा का प्रतीक है, बल्कि मानवीय करुणा और भाईचारे का भी संदेश देती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें