Free Education and Healthcare in India, देशभर में शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क करने की मांग, निपु सिंह ने किया बड़ा ऐलान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने देशभर में निशुल्क शिक्षा और चिकित्सा की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाना है, तो स्वास्थ्य और शिक्षा को सभी के लिए मुफ्त करना होगा।

उन्होंने इस मुद्दे को लूट का अड्डा बताते हुए कहा कि प्राइवेट अस्पतालों और स्कूलों में फ्री इलाज और शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए पूरे देश को एकजुट होकर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का समर्थन करना होगा।

बिहार के शिक्षकों पर उठाए सवाल

निपु सिंह ने बिहार के शिक्षकों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार लाखों रुपये सैलरी दे रही है, लेकिन फिर भी उन्हें भारत के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता का वर्ष तक नहीं पता। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था की विफलता बताया और कहा कि जब तक शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क नहीं होगी, तब तक समाज में समानता नहीं आ सकती।

 

होली के बाद होगा बड़ा आंदोलन

 

उन्होंने ऐलान किया कि होली के बाद रांची जिले में पदयात्रा, धरना, आंदोलन और अनशन किया जाएगा। इसके अलावा, नवंबर महीने से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से राष्ट्रीय जागरूकता अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान जनता को जागरूक किया जाएगा और निशुल्क शिक्षा और चिकित्सा को राष्ट्रीय आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

 

लूट के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष

 

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक शिक्षा और चिकित्सा मुफ्त नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। निपु सिंह ने प्राइवेट स्कूलों और अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अब यह लूट ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

 

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.