फॉसिल्स पार्क में वन महोत्सव कार्यक्रम में राजमहल सांसद,बोरियो विधायक, डीएफओ व डीडीसी ने की शिरकत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मंडरो: प्रखंड क्षेत्र के गुर्मी पहाड पर बने फाॅसिल्स पार्क में शनिवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में वन प्रमंडल ने एक दिवसीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, डीएफओ प्रबल गर्ग व डीडीसी सतीश चंद्रा उपस्थित हुए। उधर कार्यक्रम का शुभारंभ राजमहल सांसद, बोरियो विधायक, डीएफओ व डीडीसी ने संयुक्त रूप से नन्हें पौधों को सींच कर किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि वन महोत्सव में प्रयास यही है कि ज़्यादा से ज़्यादा पौधे हम लगाएं। वही पौधरोपण कार्यक्रम को आंदोलन बनाना होगा जहां इसे जन जन तक पहुंचना होगा। वही हर कोई पर्यावरण को सुधारने में अपना अपना योगदान दे। जहां पौधरोपण से साहिबगंज जिले के पर्यावरण में बहुत सुधार हुआ है इसलिए जन भागीदारी हुई तो सुधार हर जगह होने लगेगा। उधर बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि माइंस वाले इलाकों में पर्यावरण संरक्षण जरूरी है ताकि वातावरण को शुद्ध रखा जा सके। आगे डीएफओ प्रबल गर्ग ने कहा कि फॉसिल्स पार्क में मौजूद फॉसिल ये बताते हैं कि करोड़ों वर्ष पहले भी यहाँ की धरती पर पेड़ मौजूद थे। जहां वर्षों बाद वही पेड़, पत्थर बन फॉसिल के रूप में सामने आए हैं। आज हमें इनके महत्व का पता चलता है। वही प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए व पर्यावरण संरक्षण के लिए आज पेड़ लगाना जरूरी हो गया है। उधर डीडीसी सतीश चंद्रा ने कहा कि वन महोत्सव को जन आंदोलन में परिवर्तित कर साहिबगंज सहित राज्य को हरा भरा बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। वही लोगों को भी प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। वही डीएफओ ने कहा कि जल्द ही फॉसिल्स पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं सैलानियों के लिए व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। उधर कार्यक्रम के बाद सभी ने पौधरोपण भी किया। वहीं पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया। उधर वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान लोगों के सुविधाओं के लिए जिला आपूर्ति शाखा, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना मंडरो सहित अन्य विभागों का शिविर लगाया गया था जहां लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से जुड़ी परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस मौके पर मंडरो बीडीओ मेघनाथ उरांव, रेंजर पंचम दुबे के अलावे बीपीओ अभिषेक आनंद, जिला कोऑर्डिनेटर सुमित चौबे, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, जेएसएलपीएस डीपीएम मतीन तारिक, बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, शिक्षा विभाग के बीपीओ मो. अहसान अहमद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन, सचिव बबलू मिश्रा, मनयीम अंसारी, संटी मिश्रा, बाबुचंद सोरेन, जेम्स किस्कु, समीम खान, सीएचओ मोहन सिंह जाटव, पिंकी पाल, एएनम मिनी बास्की, मेरी मरांडी, वनपाल रंजीत राणा, वनरक्षी फैलिसिटस हांसदा, पप्पु कुमार, इंद्रजीत कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, सन्नी रजक, अंकित झा, राजेश टुडू, प्रेम कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें