Political Protest : साकची थाना घेराव मामले में 22 नेताओं पर एफआईआर, पुलिस से धक्का-मुक्की सहित कई गंभीर आरोप

SHARE:

जमशेदपुर। शहर में बढ़ते अपराध को लेकर साकची थाना गेट पर विरोध-प्रदर्शन करने वाले नेताओं पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज कर दी है। साकची थानाध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा के बयान पर कुल 22 नामजद नेताओं सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का आरोप है कि इन नेताओं ने घातक हथियारों के साथ बिना अनुमति के गैरकानूनी रूप से भीड़ इकट्ठी की और थाना गेट को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस द्वारा समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अधिकारियों से अभद्रता की। बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का उपयोग भी किया गया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

एफआईआर में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं – साकची के अमित अग्रवाल, टेल्को के राकेश सिंह, बर्मामाइंस के सौरभ श्रीवास्तव, कदमा के दीपल विश्वास, सोनारी के शशांक शेखर, बारीडीह के कंचन दत्ता, सौरभ कुमार, सौरभ कर्मकार, सुमित श्रीवास्तव, राहुल कुमार हिन्दु, कौस्तव राय, सुशील पाण्डेय, अमित सिंह परमार, गुड्डू सिंह, बंटी सिंह, नवजोत सिंह सोहेल, अभिषेक श्रीवास्तव, रितेश झा, दिलीप पासवान सहित अन्य।

इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालना, शांति भंग करना, अवैध जमावड़ा करना और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शामिल है।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
 

Leave a Comment

और पढ़ें