इंग्लिश गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजमहल : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कसवा पंचायत के इंग्लिश गांव में रविवार को भाजपा पार्टी के द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया। जहां इस बैठक की अध्यक्षता तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष सागर मंडल ने की। वही जानकारी देते हुए तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष सागर मंडल ने कहा कि आगामी 24 जून 2025 को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी द्वारा राजमहल प्रखंड में झारखंड सरकार के विरोध में आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन किया जाना है जहां इसकी तैयारी हेतु यह बैठक रखी गई है।

वही इस बैठक में बताया की वृद्धा पेंशन, आवास योजना, नल जल योजना, मैया सम्मान योजना, राशन कार्ड, बालू की तस्करी, बिचौलिया प्रथा, कानून की बदहाल स्थिति, मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार एवं अन्य ऐसे कई समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उधर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पंचायत के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष को अधिक से अधिक संख्या में ले जाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी राजेश मंडल, सोनेलाल ठाकुर, दिगंबर कर्मकार, मनोज मंडल, श्रवण मंडल, शंकर ठाकुर, राज किशोर उपाध्याय, मनोज यादव, बिंदेश्वरी यादव, अमित मंडल, मुन्ना मंडल, बैजनाथ मंडल, छेदन मंडल, पप्पू साह, रतन कुमार, दिलीप शर्मा, चंकी पांडे एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें