Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Air India Accident  अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई दिल दहला देने वाली विमान दुर्घटना को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया।

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हादसा न केवल गुजरात, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। एयर इंडिया के इस विमान में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक, ब्रिटेन के यात्री, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, पायलट, एयरलाइन स्टाफ, चिकित्सक समेत कई लोग सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से न केवल विमान में सवार लोग बल्कि टकराव की चपेट में आए भवन के निवासी भी असमय काल के गाल में समा गए।

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि इस पीड़ादायक दुर्घटना ने अनेक परिवारों से उनके परिजनों को छीन लिया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान हो और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति मिले।

शोक सभा में जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, ऊषा सिंह, ब्रजेंद्र तिवारी, सुखदेव सिंह मल्ली, रजनीश सिंह, समंता कुमार, अपर्णा गुहा, रीता शर्मा, राजकुमार वर्मा, वीरेन्द्र पांडेय, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, मुन्ना मिश्र, राजा ओझा, अनंत लाल, सन्नी सिंह, निखिल कुमार, सुनीता तिर्की और संजय सिंह आजाद सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें