पूर्वी सिंहभूम उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने लोगों से अपील की स्वर्णरेखा और खरकई नदी के किनारे रहने वाले परिवार  सतर्क सतर्क सुरक्षित रहे  जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर, 29 जून 2025:
जिले में लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र स्वर्णरेखा और खरकई नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने नदी किनारे और निम्न इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि तटीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका को ध्यान में रखते हुए नदी के किनारे न जाएं। उन्होंने नागरिकों को सुरक्षित और ऊँचे स्थानों पर रहने का सुझाव दिया है।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, अधिकारियों को किया गया है निर्देशित

प्रशासन ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि, बीडीओ और अंचलाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है।

सहयोग की अपील, कंट्रोल रूम नंबर जारी

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की जनहानि रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने आपात स्थिति में संपर्क के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0657-2444233 जारी किया है।

नदी किनारे या निचले इलाकों में रह रहे नागरिकों से बार-बार यह अपील की जा रही है कि वे स्थिति की गंभीरता को समझें और आवश्यक एहतियात जरूर बरतें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें