डोमजूरी में 3 अप्रैल को नशा मुक्ति व बाल विवाह के खिलाफ निकलेगी विशाल रैली

SHARE:

Jamshedpur : समाज में बढ़ती नशाखोरी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। विशेषकर युवा पीढ़ी इसके चंगुल में फंस रही है, जिसका व्यापक सामाजिक दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर पोटका प्रखंड के डोमजूरी पंचायत में पहल शुरू की गई है।

डोमजूरी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) की सदस्य भी उपस्थित रहीं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 अप्रैल को संध्या चार बजे से डोमजूरी में नशा मुक्ति, बाल विवाह और बाल मजदूरी के खिलाफ एक विशाल जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

इस रैली में जेएसएलपीएस की महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय थाना को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

बैठक में कविता दास, राधा रानी दास, झरना दास, छाया रानी पाल, सुशीला रजक, मीना कुमारी, महामाया दास, कविता रजक, विष्णु प्रिय दास, लक्षिप्रिया दास, शांति गोराई सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाज को नशा मुक्त और कुरीतियों से मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment