विकास के नाम पर प्राकृतिक से छेड़छाड़ न करें पेड़ लगाकर पर्यावरण को रखें हरा भरा

SHARE:

साहिबगंज: गंगा मिशन कोलकाता द्वारा आयोजित गंगा हरित अभियान के तहत मंगलवार को भरतीया कॉलोनी रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय बंगाली टोला एवं नगर पालिका कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं के बीच फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां इस कार्यक्रम में विजय कुमार भारती, विद्यालय के शिक्षिका सहित अन्य ने आम, लीची, आंवला का पौधा स्कूली छात्रों को देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उधर मौके पर मौजूद शिक्षकों ने अपने संबोधन में बताया कि प्राकृतिक आपदा जो आ रही है वो विकास के नाम पर प्राकृतिक से छेड़छाड़ करने पर हो रहा है। वही वृक्ष ही प्राकृतिक है जहां प्राकृतिक ही जीवन है। इसलिए प्रत्येक वर्ष वृक्ष का जन्मदिन अवश्य मनाए। वही एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है जहां कोरोना काल में हमलोगों ने ऑक्सीजन के महत्व को समझा। वही अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधा लगाकर पर्यावरण वातावरण को हरा भरा रखें। अगर हमारे जीवन में वृक्ष नहीं होगा तो बारिश नहीं होगा व भोजन नहीं मिलेगा। वही पानी की आवश्यकता, वायु की आवश्यकता, खाने की आवश्यकता पेड़ पौधा से ही होता है। जहां प्रतिदिन वृक्ष का सेवा करके उसको बड़ा करें पहले फल का सेवन करें तभी मन आनंदित होगा। वही पौधा से हरियाली के साथ साथ पक्षियों को रहने के लिए अपना घर मिलता है। वही पौधा वितरण कार्यक्रम में लगभग 300 स्कूली छात्र छात्राओं व आमजनो के बीच आम, नारियल, शरीफा, आंवला, कटहल, लीची, अमरूद, तूत, खिन्नी, बेल, मालबेरी सहित अन्य फलदार पौधा का वितरण किया गया है। वही स्कूली छात्राएं शिक्षिका की अगुवाई में हाथों में पौधा लेकर शहर भ्रमण करते हुए लोगों को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया और एक पेड़ मां के नाम, पौधा लगाए जीवन बचाए। वही प्राकृतिक को हरा भरा रखें जैसे जागरूकता नारा लगाया। इस मौके पर बच्चन पाठक, अशोक सर्राफ, राजेश गुप्ता, राजू पाठक, रतन अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा, रवि भगत, चंदन सिंह, सरस्वती शिशु विधा मंदिर के शिक्षक शिक्षिका, सैकड़ों छात्र छात्राएं एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें