पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में डॉ. परितोष की दमदार दावेदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 4 सितम्बर 2025।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी में नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में आज जिला प्रभारी विधायक श्री अनंत पटेल (गुजरात) एवं बलजीत सिंह वेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव सह जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने पार्टी में अपने 25 वर्षों के संगठनात्मक अनुभव को सामने रखते हुए कहा कि छात्र राजनीति (NSUI) से लेकर युवा कांग्रेस के दो बार निर्वाचित जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और वर्तमान में प्रदेश सचिव के रूप में उन्होंने लगातार संगठन को मजबूत किया है।

डॉ. परितोष ने अपने चुनावी अनुभव का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भाजपा का गढ़ माने जाने वाले गोविंदपुर से जिला परिषद सदस्य बनकर जनता की सेवा कर रहे हैं और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिला अध्यक्ष पद को लेकर कई नामों पर मंथन जारी है, लेकिन डॉ. परितोष की संगठनात्मक यात्रा और जनता से जुड़ाव उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.