मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राजेश शुक्ल ने जताया शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi:प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मशहूर फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्री शुक्ल, जो भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं, ने अपने शोक संदेश में कहा कि धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सदाबहार और बहुमुखी कलाकार थे। वे न केवल अपने अभिनय के कारण लोगों के दिलों में बसे रहे, बल्कि उनके व्यवहार, सरलता और लोगों की मदद करने की प्रवृत्ति ने उन्हें असल जीवन में भी ‘ही-मैन’ बनाया।

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र के निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

श्री शुक्ल ने उनकी पत्नी एवं मथुरा की सांसद श्रीमती हेमा मालिनी को शोक संदेश भेजकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.