डीसी के हस्तक्षेप से शहर के प्रमुख चौक रोशन, भाजपा ने जताया आभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa:शहर के दो प्रमुख और व्यस्ततम चौकों—पोस्ट ऑफिस चौक एवं जैन मार्केट (जैन चौक)—में लंबे समय से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट आखिरकार दुरुस्त कर दी गई है। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दोनों स्थानों पर लगे सभी बल्ब पूरी क्षमता के साथ जलते नजर आए, जिससे रात के समय अंधेरे की समस्या से लोगों को राहत मिली है।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा की ओर से करीब दो माह पूर्व जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर यह समस्या उठाई गई थी। पत्र में उल्लेख किया गया था कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण पोस्ट ऑफिस चौक की हाई मास्ट लाइट महीनों से ठीक से कार्य नहीं कर रही थी, जिससे शहर का मुख्य चौराहा रात में अंधेरे में डूबा रहता था। वहीं, सदर बाजार स्थित जैन चौक पर भी कई बल्ब खराब होने से रोशनी की भारी कमी बनी हुई थी।
अब दोनों ही चौकों पर हाई मास्ट लाइट के सभी बल्ब जलते देख स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने संतोष जताया है। जानकारी के अनुसार उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिया, जिसके बाद मरम्मत कार्य पूरा किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा, झारखंड के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने कहा कि प्रशासन की तत्परता से शहरवासियों को सुरक्षित और रोशन वातावरण मिला है, जो सराहनीय कदम है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.