बागबेड़ा में दैनिक एक्सप्रेस भारत का शाखा कार्यालय शुरू, जनसरोकारों की खबरों को मिलेगी नई पहचान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बागबेड़ा क्षेत्र में जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दैनिक एक्सप्रेस भारत के नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के राजू चौधरी, सीटी न्यूज़ के संपादक मनोज सिंह, अभय झा, सुनील वर्मा, सुनील गुप्ता, संतोष ठाकुर, मुखिया जमुना हांसदा एवं राजकुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने दैनिक एक्सप्रेस भारत की नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नया शाखा कार्यालय क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने का कार्य करेगा।

दैनिक एक्सप्रेस भारत के संपादक विकास सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और सत्य, निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है तथा संस्थान इसी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दैनिक एक्सप्रेस भारत भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा और पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने का प्रयास करेगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने नए कार्यालय के सफल संचालन तथा संस्थान की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.