बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस ने GM को सौंपा मांगपत्र, 27 से अधिक क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा बिजली से संबंधित गंभीर जनसमस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक (GM) से मुलाकात कर दो भागों में कुल 27 से अधिक बिंदुओं का विस्तृत मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र में जर्जर तारों, खतरनाक पोलों, ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड, अंडरग्राउंड केबल की निष्क्रियता, नियमित बिलिंग की कमी, और बिजली आपूर्ति की खस्ताहाल स्थिति को लेकर विस्तार से समस्याएं गिनाई गईं।

प्रमुख मांगें और प्रभावित क्षेत्र

???? बीरसानगर, बागुननगर, बारीडीह, लक्ष्मीनगर, और अन्य क्षेत्रों में बार-बार लोडशेडिंग की शिकायत।
???? कई ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड, 100 KVA में परिवर्तन की आवश्यकता।
???? आजादनगर, भुइयाडीह, बाबूडीह जैसी बस्तियों में पोलों की स्थिति जर्जर, कभी भी हो सकती है दुर्घटना।
???? बजरंगी बगान, लक्ष्मीनगर में अंडरग्राउंड केबल होने के बावजूद खुले तार से बिजली आपूर्ति।
???? चाकुलिया क्षेत्र में कई स्थानों पर 25KVA ट्रांसफॉर्मर की जरूरत, और पोल सड़क के बीच स्थित – दुर्घटना की आशंका।
???? गुडगुड़िया पाड़ा, ग्वालापट्टी, पोस्ट ऑफिस रोड, जमुना विला सहित कई क्षेत्रों में नंगे व लटकते तार।
???? बागबेड़ा व जुगसलाई के वाटर सप्लाई प्लांट्स को अलग फीडर से बिजली देने की मांग, ताकि जलापूर्ति बनी रहे।

बस्तियों में वर्षों से लंबित समस्याएं

बस्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों की स्थिति और भी चिंताजनक है। इंसुलेटेड केबल 2017 में डालने के बाद भी सक्रिय नहीं, ट्रांसफॉर्मरों की अर्थिंग नहीं, जिससे घर के उपकरण जल रहे हैं।

 वर्मा माइंस, मानगो, बिरसानगर, बागबेड़ा, गुलाबबाग आदि क्षेत्रों में नंगे तार, बांस के सहारे कनेक्शन, और झुके खंभों से गंभीर दुर्घटना का खतरा।
 अनुज कुमार नामक उपभोक्ता का ₹2.25 लाख का असामान्य बिजली बिल, समाधान की अपील।
 कई स्थानों पर स्पार्किंग और धुआं निकलने की शिकायतें, ओवरलोडिंग और केबलिंग की लचर व्यवस्था उजागर।

विभाग ने दिए त्वरित कार्रवाई के संकेत

मांगों को सुनने के बाद विभागीय पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं का निरीक्षण कर उचित समाधान किया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, पर्यवेक्षक के के शुक्ल, उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद, सलीम खान, मुन्ना मिश्र, शमशेर आलम, रवि शंकर केपी, सुशील घोष, हरबिंदर सिंह समेत कई अन्य कांग्रेस नेता शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें