संगठन सृजन अभियान के तहत चार पंचायत अध्यक्षों को मिला नियुक्ति पत्र, कांग्रेस ने पंचायत स्तर पर विस्तार की रणनीति तेज की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बागबेड़ा | जमशेदपुर | 29 जुलाई 2025

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान 2025 के अंतर्गत मंगलवार को बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजनारायण यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे उपस्थित रहे।
चार पंचायत अध्यक्षों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

बैठक के दौरान चार पंचायत कांग्रेस अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र एवं फार्म सौंपे गए। इनमें शामिल थे:

भवनाथ सिंह – बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत

करम दयाल मुंडा – मध्य बागबेड़ा पंचायत

रवि यादव – पूर्वी बागबेड़ा पंचायत

कुंज बिहारी प्रसाद – उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत


जिलाध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त अध्यक्षों से पंचायत स्तरीय बैठकों का आयोजन कर संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया।

संगठन निर्माण पर दिया गया विशेष जोर

अपने संबोधन में आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि—

“ग्राम पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सक्रिय करना है। प्रत्येक पंचायत में कांग्रेस कमेटी, बूथ कमेटी और BLA-2 का गठन समयबद्ध ढंग से किया जाएगा।”

उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों, पर्यवेक्षकों और मंडल पदाधिकारियों से कहा कि वे जन समस्याओं का संकलन कर समाधान के लिए कार्य करें।

प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने किया औचक निरीक्षण

बैठक के दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने हलुदबनी स्थित परसुडीह मंडल कांग्रेस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा—
मंडल कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को पंचायत, बूथ और BLA-2 स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए संगठित रूप से कार्य करना होगा, तभी आने वाले समय में केंद्र में जनहितकारी सरकार बनाना संभव होगा।”
बैठक में अनेक वरिष्ठ नेता हुए शामिल

बैठक में शामिल प्रमुख कांग्रेसजन:

अखिलेश सिंह यादव – प्रखंड पर्यवेक्षक

महेन्द्र पाण्डेय – मंडल पर्यवेक्षक

आशीष ठाकुर – प्रखंड अध्यक्ष

खगेनचंद्र महतो – प्रदेश सचिव

ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी – जिला उपाध्यक्ष

संजय सिंह आजाद, अपर्णा गुहा, अजय मंडल,

रंजीत सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, हंसपाल सिंह,

मुन्ना मिश्रा – टाटानगर मंडल अध्यक्ष
सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें