कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत छतरपुर में हुई जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक, बन्ना गुप्ता ने संभाली कमान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत पार्टी संगठन को सशक्त करने के लिए एक अहम जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं इस अभियान के पर्यवेक्षक बन्ना गुप्ता ने की। बैठक छतरपुर परिसदन एवं जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सम्पन्न हुई।

बैठक में पीसीसी पर्यवेक्षकों, जिला अध्यक्ष, वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, लोकसभा प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, आगामी रणनीति, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई।

पर्यवेक्षक बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठनात्मक ढांचा ही उसकी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को हर गांव और हर घर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने यह भी कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी को पुनः मजबूत आधार मिलेगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, बड़ा मलहरा विधायक साध्वी रामसिया भारती, डबरा विधायक सुरेश राजे, पीसीसी पर्यवेक्षक अमित दुबे, रूद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, पूर्व विधायक नाती राजा, पूर्व विधायक नीरज दीक्षित, लोकसभा प्रत्याशी कविता सिंह महारानी, ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे, प्रदेश सचिव अनित्या सिंह, जिला महासचिव शीलू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेन्द्र वर्म

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें