नई दिल्ली: सरकार और CJP (Cockroach Janta Party) के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बातचीत का ब्यौरा साझा किया। उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह मौजूद थे।
सौरव दास के अनुसार, CJP ने सरकार के सामने तीन प्रमुख और गैर-समझौतावादी मांगें रखीं। पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की थी। दूसरी मांग NEET शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की थी। तीसरी मांग प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR वापस लेने और भविष्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की लिखित गारंटी देने की थी।
उन्होंने दावा किया कि सरकार ने मुआवजे, FIR वापस लेने और भविष्य में ऐसे मामलों में कार्रवाई न करने की लिखित गारंटी संबंधी मांगों पर सिद्धांततः सकारात्मक रुख दिखाया है। सौरव दास ने यह भी बताया कि CJP ने अपना पांच सूत्रीय नीति मांग-पत्र भी सरकार के समक्ष रखा।
उनके मुताबिक, इन मुद्दों पर आगे चर्चा के लिए सरकार ने CJP प्रतिनिधियों को कल एक और बैठक के लिए बुलाया है।

















