ब्यांगबिल में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन, विधायक मंगल कालिंदी के निर्देश पर प्रतिनिधि पलटन मुर्मू रहे मुख्य अतिथि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : ब्यांगबिल पंचायत के ब्यांगबिल ग्राम में पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी के निर्देशानुसार उनके प्रतिनिधि एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान छऊ नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। यह आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के सांस्कृतिक जुड़ाव और परंपराओं के संरक्षण की भावना को दर्शाता है।

मुख्य अतिथि पलटन मुर्मू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक पहचान है, जिसे संरक्षित और बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। विधायक श्री मंगल कालिंदी जी का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संस्कृति और कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।”

इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगजीवन सिंह, अजय महतो, मनोज सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ग्रामीणों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर खुशी जताई और झामुमो प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें