जिला उपायुक्त ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने आज दो मुहानी और स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह सहित जुस्को के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

उपायुक्त ने घाटों की सफाई, बेरिकेडिंग, चेंजिंग रूम निर्माण, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युत व्यवस्था, पहुंच पथ की मरम्मती और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जनसुविधा सुनिश्चित की जाए ताकि व्रती एवं श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

साथ ही, उपायुक्त ने ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी और डीएसपी ट्रैफिक को समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि सुरक्षा नियमों का पालन करें, डेंजर जोन में प्रवेश न करें और स्वच्छता बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

छठ पर्व की इस तैयारियों ने यह संदेश दिया कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि मान रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें