अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चांडिल थाना में हुई समीक्षा बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ ने थाना परिसर में बैंक प्रबंधकों एवं स्थानीय व्यापारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी ने सभी बैंक प्रबंधकों और व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखने तथा उसके फुटेज का बैकअप सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि बैंकों में कार्यरत सुरक्षा गार्डों का थाना स्तर से सत्यापन कराया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ ने कहा कि चांडिल क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठानों में थाना का संपर्क नंबर अंकित फ्लेक्स लगाया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में लोग तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें।

उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.