नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई, विधायक सविता महतो ने किया माल्यार्पण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur :चांडिल प्रखंड अंतर्गत जयदा गांव में शुक्रवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सविता महतो ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में जन्मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना संपूर्ण जीवन देश की आज़ादी के लिए न्योछावर कर दिया। उनकी क्रांतिकारी विचारधारा, निडर नेतृत्व और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति आज भी देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नेताजी का संघर्ष, साहस और त्याग भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम के दौरान ‘जय हिंद’ और ‘नेताजी अमर रहें’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अरुण टुडू, बिष्णुपद गोप, रविंद्र तंतुवाई, तारापद सिंह, राहुल वर्मा, मेहताब आलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें