विधायक सविता महतो के निर्देश पर चांडिल डैम के 11 रेडियल गेट खोले गए

Share करें

✓ Link copy हो गया!

झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। डैम का स्तर बढ़ने की सूचना विस्थापित गांव के लोगों ने फोन पर विधायक सविता महतो को दी।

सूचना मिलते ही विधायक ने तुरंत प्रशासन से संपर्क कर डैम का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए रेडियल गेट खोलने का आग्रह किया। इसके बाद प्रशासन की पहल पर डैम के कुल 11 रेडियल गेट खोले गए, जिनमें से 5 गेट ढाई मीटर और 6 गेट डेढ़ मीटर तक खोले गए।

इस दौरान डैम का जलस्तर 181.22 मीटर दर्ज किया गया। गेट खुलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा गया, जिससे नदी का बहाव और तेज हो गया है।

रविवार शाम विधायक सविता महतो स्वयं चांडिल डैम के नीचे पुल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, राहुल वर्मा, दीनबंधु महतो, संजय हांसदा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.