Chandil : लोकप्रिय बांग्ला गीत “Behan Young Dekhacho” की सफलता के बाद पश्चिम बंगाल के चर्चित सुपरस्टार बाबूराव एक बार फिर नए बांग्ला एल्बम के साथ दर्शकों के बीच आने की तैयारी में हैं। इन दिनों वे झारखंड के चांडिल की प्राकृतिक वादियों में अपने नए बांग्ला एल्बम की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस एल्बम में जमशेदपुर (कदमा) की अभिनेत्री मोनिका सिंह उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
शूटिंग के दौरान बाबूराव ने बताया कि इस बार एल्बम की कहानी ग्रामीण परिवेश, किसानों के संघर्ष और खेती-बाड़ी पर आधारित है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर चांडिल की विभिन्न लोकेशनों पर फिल्माए जा रहे इस एल्बम को जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह एल्बम भी दर्शकों को खूब पसंद आएगा।
शूटिंग के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के चर्चित सोशल इन्फ्लुएंसर चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, एक ही लोकेशन पर दो अलग-अलग बांग्ला एल्बमों की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी की गई।
शूटिंग सेट पर अभिनेता बाबूराव, अभिनेत्री मोनिका सिंह, निर्देशक उदय सिंह, निर्माता रतन महतो और कैमरामैन यश महाली ने पूरे उत्साह के साथ कार्य किया। वहीं, शूटिंग को सफल बनाने में जगदीश महतो, मनीष गोरई और समाजसेवी भरत मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ग्रामीण संस्कृति, किसानों के जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य को केंद्र में रखकर तैयार किया जा रहा यह बांग्ला एल्बम रिलीज़ से पहले ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
















