ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़: मानगो उलीडीह से दो तस्कर गिरफ्तार, 140 पुड़िया बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए जमशेदपुर पुलिस ने रविवार को मानगो के उलीडीह ओपी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो तस्करों — बबन खान उर्फ शेख बबन और पवन साहू — को 140 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 18 ग्राम) और ₹2000 नकद के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मुर्दा मैदान के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री चल रही है। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक की देखरेख में और डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।

डीएसपी कुजुर ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी नशा कारोबार में सक्रिय रहे हैं और इनके खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और उलीडीह ओपी में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नशा माफियाओं के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार है और पुलिस की सख्ती से इलाके में चल रहे नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी।

छापामारी दल में ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर, एएसआई रविंद्र पांडेय, एएसआई विष्णु चरण भोगता, एएसआई विवेक पाल, एएसआई विजय कुमार और उलीडीह ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों से क्षेत्र पूरी तरह “नशा मुक्त” बन सकेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें