जन समस्याओं के समाधान हेतु कांग्रेस करेगी आंदोलन : आनंद बिहारी दुबे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस आमजन की समस्याओं को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

दुबे ने कहा कि बोड़ाम, पटमदा और आस-पास के क्षेत्रों के किसानों को चांडिल डैम से सिंचाई की सुविधा नहीं मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि यह डैम किसानों की सुविधा के लिए ही बना था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन करेगी और प्रशासन को मजबूर करेगी कि किसानों को उनका हक मिले।

ऑनलाइन जमीन रजिस्ट्रेशन, कोल्ड स्टोरेज और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी उठेगा स्वर

बैठक में यह बात सामने आई कि बोड़ाम क्षेत्र के कई ग्रामीणों की जमीनों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो पाया है। साथ ही, किसानों की फसलों के संरक्षण हेतु कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता लंबे समय से बनी हुई है। दुबे ने कहा कि यदि ग्रामीण पीड़ित हैं, तो वे आवेदन प्रखंड कांग्रेस कमिटी तक पहुंचाएं। हर समस्या को आंदोलन के माध्यम से उठाया जाएगा।

उन्होंने यह भी आह्वान किया कि जिन अधिकारियों पर घूस मांगने का आरोप है, उनके नाम व सूची कांग्रेस कमिटी को सौंपे जाएं, ताकि इस मुद्दे को प्रशासन के सामने सशक्त तरीके से रखा जा सके।

बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रदेश सचिव खगेनचंद्र महतो, किशन लाल महतो, शफी अहमद खान, सलीम खान, संजय सिंह आज़ाद, अमित श्रीवास्तव, नलिनी कुमारी, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष शिशु लाल महतो, मंडल अध्यक्ष सुधांशु महतो, बलराम महतो, चितरंजन महतो, कार्तिक चंद्र महतो, चंद्रमोहन महतो, सुधांशु मंडल (बोडीह पंचायत), सुभाष चंद्र महतो, विपुल महतो (मुकुरूडीह) व रसिकनगर से कई कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें