Jamshedpur:पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जैसे अहम सामाजिक संदेशों के साथ उपकार संघ एवं सोनारी थाना समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को उपकार संघ परिसर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस शिविर में दिनभर रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और कुल 141 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, वहीं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने परिसर में लगे पौधों में पानी देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिससे यह आयोजन बहुआयामी सामाजिक अभियान का रूप लेता नजर आया।
शिविर का उद्घाटन सुबह 9 बजे वरिष्ठ नागरिकों—कनान कुटी, शंकर मास्टर जी, गुहाराम, श्याम लाल साहू एवं गोविंद जी—के साथ उपकार संघ के संरक्षक सह सोनारी थाना समिति के सचिव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू तथा पत्रकार-सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में डीटीओ धनंजय कुमार, अमित कुमार, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश साहू, पत्रकार कुलविंदर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व हेलमेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि उपकार संघ हमेशा समाज सेवा में अग्रणी रहा है और रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उपकार संघ के अध्यक्ष सतपाल साहू ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज संग्रहित रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक बनेगा, यही सबसे बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपकार संघ के सतपाल साहू, अशोक वर्मा, नरेंद्र कुमार साहू, विश्वकर्मा वर्मा, उमाशंकर शर्मा, कन्हैया यादव, हेमंत साहू, राजीव वर्मा, जय पटेल, बालकृष्ण साहू, राजू अग्रवाल, बसंत साहू तथा सोनारी थाना समिति के सदस्य प्रदीप लाल, हरिदास, अशोक सिंह, अभय कुमार, अरविंद सिंह, सतीश शर्मा, सर्वेश प्रसाद, डी बॉस, सुबोध प्रसाद, गोपाल महतो, राहुल भट्टाचार्य, भोला दास, राजू वर्मा की अहम भूमिका रही। शिविर में महिला साहू समाज की अध्यक्ष जय साहू की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होगा, बल्कि समाज में सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का मजबूत संदेश भी छोड़









