कोल्हान विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण कर्मियों का सीनेट चुनाव संपन्न, प्रत्युष पाणी बने प्रतिनिधि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa:कोल्हान विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण कर्मियों के प्रतिनिधि के लिए आयोजित सीनेट चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 को संपन्न कराई गई थी, जबकि मतगणना 24 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय के निर्वाचन नियमों के तहत पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई गई।
इस चुनाव में दो उम्मीदवार—श्री इंदर बेसरा और श्री प्रत्युष पाणी—मैदान में थे। मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार श्री प्रत्युष पाणी को कुल 73 मत प्राप्त हुए, जबकि श्री इंदर बेसरा को 41 मत मिले। इस प्रकार श्री प्रत्युष पाणी को गैर-शिक्षण कर्मियों के प्रतिनिधि के रूप में सीनेट सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।
मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति में डॉ. सरोज कुमार कैबर्ता, अध्यक्ष, पी.जी. अंग्रेज़ी विभाग ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। वहीं डॉ. मयंक प्रकाश, सहायक प्राध्यापक, पी.जी. मानवविज्ञान विभाग तथा डॉ. विकास नंदन, सहायक प्राध्यापक, पी.जी. इतिहास विभाग ने काउंटिंग ऑफिसर के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया। समिति के कार्य में श्री सनी कुमार, श्री मनसा मुर्मू और श्री दामोदर दास ने सहयोग प्रदान किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार संपूर्ण निर्वाचन एवं मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद गैर-शिक्षण कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें