परसुडीह मंडल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह, समर्पित कार्यकर्ताओं का हुआ अभिनंदन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंहा ने कहा—कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत

Jamshedpur  : भारतीय जनता पार्टी, परसुडीह मंडल की ओर से रविवार को देवराज पैलेस, परसुडीह में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंहा उपस्थित रहे। वहीं मोची राम बाउरी, कमलेश सिंह, संजीव कुमार एवं जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में परसुडीह मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न शक्ति केंद्रों के संयोजक मौजूद रहे। संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया।

समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर ही पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।

संगठन को और मजबूत करने का संकल्प

मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परसुडीह मंडल को संगठनात्मक रूप से और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मान समारोह केवल सम्मान देने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और योगदान को नमन करने का अवसर भी है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही संगठन की मजबूती का आधार है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें