Jamshedpur:भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विधिवत रूप से अपना पदभार संभाला। साकची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में वर्तमान जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उन्हें पदभार सौंपा।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आनंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। उन्होंने संजीव सिन्हा का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने उन्हें संगठन की जिम्मेदारी देकर बड़ा दायित्व सौंपा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर पार्टी संगठन को मजबूती देने और उसे और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने नए जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।









