भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक सम्पन्न — स्थानीय मुद्दों पर चर्चा, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

Share करें

✓ Link copy हो गया!


Jamshedpur: भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की।
इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना और महानगर क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करना था।

“आत्मनिर्भर भारत” अभियान पर चर्चा, अवैध वसूली व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज

बैठक में “आत्मनिर्भर भारत” अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों के सफल आयोजन, विभिन्न मंडलों में कार्यशालाओं के संचालन और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।
साथ ही, कार्यकर्ताओं ने महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में थाना स्तर पर चल रही अवैध वसूली, हेलमेट जांच के नाम पर शोषण, तथा राशनिंग विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता जताई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा महानगर आने वाले दिनों में इन स्थानीय मुद्दों पर संगठित अभियान चलाकर जनता की आवाज उठाएगी।

वरिष्ठ नेताओं ने दिए दिशा-निर्देश

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व सांसद आभा महतो ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा —

> “भाजपा की ताकत कार्यकर्ताओं में है। हर मंडल, हर बूथ स्तर पर जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहना ही सच्ची सेवा है।”



वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार सिंह ने संगठनात्मक एकजुटता और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इन विषयों पर हुई विशेष चर्चा

“आत्मनिर्भर भारत” अभियान की रणनीति तय की गई।

मंडलों में कार्यशालाओं के आयोजन का कार्यक्रम।

थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार और अवैध वसूली पर निगरानी।

राशनिंग विभाग और डीलरों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी।

महानगर स्तर पर जनसंपर्क और प्रचार अभियानों को

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें