Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक अग्रसेन भवन, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़ में जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी को भारत सरकार द्वारा MRPL-ONGC के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने पर जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ समितियों एवं शक्तिकेंद्रों के सशक्तिकरण के साथ मंडल पदाधिकारियों को स्थानीय जनसमस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। प्रत्येक बूथ को सक्रिय बनाते हुए जनसंपर्क अभियान को और व्यापक करने की आवश्यकता है।
बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही कलश यात्रा को मंडल क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। वहीं, SIR अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, बाबूलाल सोरेन एवं जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की मजबूती, बूथ का सशक्तिकरण और जनसेवा—भाजपा की प्राथमिकता।

















